• Today: March 22, 2026

Ballia: फर्जी एडीआरएम और सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, प्रयागराज और वाराणसी में कर चुका है धोखाधड़ी

15 October, 2024
543

Ballia: फर्जी एडीआरएम और सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, प्रयागराज और वाराणसी में कर चुका है धोखाधड़ी

बलिया। रेलवे में नौकरी व स्क्रैप का ठेका दिलाने के नाम पर फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाला राजीव रंजन मिश्रा (38 साल) पुत्र अंगद प्रसाद मिश्रा निवासी कपसिया थाना कोचस जनपद रोहतास बिहार को पालीटेक्निक ग्राउन्ड से फिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक कार तीन पुलिन्दा जिसमें से एक पुलिन्दे में दो नम्बर प्लेट  व एक पारदर्शी डिब्बे में पांच हजार रुपये व एक फर्जी रेलवे का आईकार्ड, एक बैग में चार चैक बुक,  समस्त प्रपत्र, एक मोबाइल, एक टैबलेट बरामद किया है।

प्रभाकर तिवारी पुत्र स्व0 जगदीश नारायण तिवारी निवासी सारंगपुर बहरिया गंगानगर जनपद प्रयागराज से एडीआरएम बनकर रेलवे में स्क्रैप का ठेका दिलवाने के नाम पर 1.5 लाख हड़पने व इन्द्रकान्त मिश्रा पुत्र स्व0 बड़ेलाल निवासी सिगरा वाराणसी से सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनकर रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 17.9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और पैसा वापस करने के नाम पर राजीव रंजन मिश्रा द्वारा बलिया में बुलाकर धमकी देने की तहरीर बलिया कोतवाली में दी। जिसपर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने इसे गंभीरता से ली। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई।  

कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 मिथिलेश कुमार ने सहयोगी पुलिसकर्मियों की मदद से मु0अ0सं0 519/24 धारा 318, 319, 316(2), 336(3), 338, 339, 340, 61, 352, 351(2) बी.एन.एस व  मु0अ0सं0 518/24 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 351(3) बी.एन.एस से सम्बन्धित अभियुक्त राजीव रंजन मिश्रा पुत्र अंगद प्रसाद मिश्रा को पालीटेक्निक ग्राउन्ड से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से  एक कार, तीन पुलिन्दा जिसमें से एक पुलिन्दे में दो नम्बर प्लेट  व एक पारदर्शी डिब्बे में पांच हजार रुपये व एक फर्जी रेलवे का आईकार्ड, एक बैग में चार चैक बुक,  समस्त प्रपत्र, एक मोबाइल, एक टैबलेट बरामद किया है।


Tags