• Today: October 23, 2026

Ballia: बदमाशो ने युवक को घेरकर चाकुओं से किया हमला, हालत गम्भीर, दो गिरफ्तार

16 September, 2024
593

बदमाशो ने युवक को घेरकर चाकुओं से किया हमला, हालत गम्भीर, दो गिरफ्तार

बलिया । सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अपायल में जीतू (26 साल) के एक युवक को कुछ युवकों ने घेरकर चाकुओ से हमला कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय को भेजवाया। युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना रविवार को रात्रि 9 बजे के आसपास की हैं।

 परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरूध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद 02 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। अन्य अभियुक्तों  को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Tags