• Today: July 07, 2025

Ballia: शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से सम्बंध बनाने वाला गिरफ्तार

06 October, 2024
346

शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से सम्बंध बनाने वाला गिरफ्तार

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 16 साल की नाबालिग से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग पीड़िता की माता ने शनिवार को इसकी शिकायत हल्दी थाने की पुलिस से की थी। पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि 16 वर्ष की नाबालिक पीड़िता के साथ उसके पहचान का एक बालिग लड़का पीड़िता को शादी का झाँसा देकर उसके साथ कुछ दिनों से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करता आ रहा है। तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 191/2024 धारा 65(1)/352/351(3) BNS व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर लिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया।  

  प्र0नि0 अशोक कुमार ने रविवार को आरोपी अर्पित सोनी(19 साल) पुत्र अजय सोनी साकिन सुल्तानपुर थाना हल्दी को सीताकुण्ड ढ़ाला से हिरासत में ले लिया गया । 

Tags

Comment