• Today: July 07, 2025

Ballia: पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

01 July, 2025
248

Ballia: पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बांसडीह (बलिया)।   क्षेत्र के केवरा गांव में दहेज को लेकर रविवार की देर रात 30 वर्षीय विवाहिता की पति ने हत्या कर शव गायब करने का आरोप विवाहिता ने पिता ने लगाया है। विवाहिता के पिता ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर घटना की जांच व विवाहिता का शव बरामद कर कारवाई की मांग किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।                                              बिहार के छपरा जनपद के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर एक अजायबगंज निवासी सत्येंद्र सिंह की पुत्री ज्योति की शादी वर्ष 2016 में केवरा गांव निवासी संजय सिंह के साथ हुआ था।  सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि  संजय सिंह  मित्रों के सहयोग से ज्योति की रविवार की देर रात जहर देकर हत्या कर शव गायब कर दिया है। रिश्तेदार से सूचना मिलने के बाद मैं बलिया आया हूं। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही कम दहेज मिलने को लेकर पति संजय, ज्योति को मारता पीटता था। कई बार गांव में पंचायत भी हुआ लेकिन उसके भी संजय बेटी को प्रताड़ित करता रहा। संजय हमेशा बेटी ज्योति से मोबाइल से कहवाकर दो लाख रूपया की मांग करता था। मेरी बेटी प्रताड़ना की बातें बताती थी। दस दिनों पूर्व ही संजय ज्योति को छपरा से बिदाई कराकर केवरा गांव ले आया था। ज्योति को सात वर्ष की बेटी एंजल व तीन वर्ष का बेटा सूर्यांश हैं। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है, संजय को हिरासत में लेकर ज्योति की खोजबीन किया जा रहा है। सत्येंद्र सिंह के साथ छपरा से आये परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

Tags

Comment