• Today: August 24, 2026

Ballia: बीआरसी पर गाली गलौज, तीन पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरु

15 September, 2024
834

बीआरसी पर गाली गलौज, तीन पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरु

रसड़ा (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र डायट परिसर में स्थित बीआरसी पर गली गलौज व धक्का मुक्की करने के आरोप में पुलिस एक नामजद सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।

रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती निवासी मुकेश कुमार सिंह पुत्र स्व० चन्द्रमा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि 14 सितम्बर को अपना चयन वेतनमान पत्रावली के सम्बन्ध में पकवाइनार डायट परिसर स्थित बीआरसी पर गया हुआ था। उसी समय समय विवेक सिंह पुत्र जय  प्रकाश सिंह दो अन्य व्यक्तियों के साथ पहुंचा था। किसी बात को लेकर कार्यालय के समस्त स्टाफ सहित अन्य अध्यापको को सामूहिक रूप से गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर मेरे साथ धक्का मुक्की एवं गाली गलौज एवं काफी अभद्रता किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध भा0 न्याय सं0 115(2), 352, 351(2 ) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Tags