• Today: February 05, 2026

बलिया ब्रेकिंग: सड़क दुर्घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, बेटा घायल

17 November, 2024
683

बलिया ब्रेकिंग: सड़क दुर्घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, बेटा घायल

नगरा (बलिया)। नगरा- बेल्थरा मार्ग के परसिया चट्टी के पास बिसरूफ मोड के समीप शनिवार की रात निमंत्रण से बाइक से 55 वर्षीय पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिंद्रनाथ यादव की मौत हो गयी और उनका 22 वर्षीय पुत्र विशाल घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार लहसनी (चकिया) गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिन्द्र नाथ यादव(55 साल) अपने 22 वर्षीय पुत्र विशाल के साथ बाइक से निमंत्रण करके लौट रहे थे। की अचानक परसिया चट्टी के पास नगरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर से बिसरूफ मोड़ के समीप उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। इसमे पिता-पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र  को एंबुलेंस से  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने  हरिंद्र नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। तथा विशाल को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। ट्रेक्टर चालक मौका देख ट्रेक्टर समेत फरार हो गया।

Tags