Ballia: निर्माणाधीन पुल के लोहे का ढांचा गिरा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड स्थित तुतींपार पुल के पास मधुबनी गांव में एक निर्माणाधीन पुल पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। पिलर निर्माण के दौरान सरिया बांधते समय लोहे का ढांचा अचानक नीचे गिर गया, जिसमें चार मजदूर दब गए। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी सीयर ले जाया गया था।जानकारी के अनुसार, मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी असंतुलन के कारण पूरा ढांचा ढह गया। हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने जांच के उपरांत पप्पू (30 वर्ष) और अमित (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। ये दोनों मजदूर लखीमपुर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के खैरा पुरवा के निवासी थे। तीसरे घायल मजदूर जुगल (27 वर्ष) का उपचार चल रहा है, जो पीलीभीत जिले के मदप टांडा थाना क्षेत्र के दुबिया का निवासी है। एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है।
आमलोगों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Tags
Related News
Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
