• Today: August 24, 2026

Ballia: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच युवक गंभीर

27 June, 2026
354

Ballia: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच युवक गंभीर

बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के बनरबगिया मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में कैथवली गांव निवासी अंकित राजभर (15), पवन राजभर (14), पवन कुमार (19), अंकित पासवान (15) और आकाश राजभर (18) घायल हुए हैं। सभी युवक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बनरबगिया मोड़ पर आय दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओ से लोगो मे दहशत व्याप्त हैं।

Tags