Ballia: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, युवक की मौत
बलिया । निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे रविवार की रात्रि में बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर खड़े डम्फर में बाइक युवक ने टक्कर दी । टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक का शव रातभर सड़क पर पड़ा रहा। सुबह में जब राहगीरों ने घटना को राहगीरों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टिटिही निवासी सतीश कुमार (18 साल) पुत्र हृदयानंद खरवार रविवार रात लगभग 10 बजे घरेलू काम से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते बलिया जा रहा था। टेकार गांव के सामने ग्रीन फील्ड सड़क किनारे खड़े एक डम्फर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतीश वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। घायल सतीश रातभर उसी स्थान पर पड़ा रहा। सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे पर दौड़ने आए लोगों ने सड़क पर शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत युवक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात डम्फर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
सतीश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags
Related News
Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
