Ballia: युवक की हत्या कर चेहरे को जलाया, उंगली को जानवरों ने नोंचा
बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के नारायनपुर गांव स्थित मझोषखुर्द शिव मंदिर के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।
सुबह लगभग आठ बजे मंदिर के पास स्थित गढ्डे के पूर्वी हिस्से में एक खेत के किनारे ग्रामीणों ने एक शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन युवक का चेहरा बुरी तरह जला व क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव एक दो दिन पुराना लग रहा था क्योंकि शव से दुर्गंध आ रहा था। शव के चेहरे का कुछ हिस्सा और दाहिने हाथ की एक उंगली जानवरों द्वारा नोच ली गई थी। युवक के दाहिने हाथ पर 'ॐ' का निशान बना हुआ है, काला रंग का हाफ पैंट व नीला टी-शर्ट पहना था।
पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Tags
Related News
Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
