• Today: May 02, 2026

Ballia: हर्ष फायरिंग में 12 साल के मासूम की मौत

02 May, 2026
159

Ballia: हर्ष फायरिंग में 12 साल के मासूम की मौत

बलिया। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवपुर दियर के पांडे का डेरा में शुक्रवार की देर रात हर्ष फायरिंग में एक 12 साल के मासूम की मौत हो गयी। गोली लगते बारात में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते दरवाजे पर सन्नाटा छा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और साक्ष्य संकलन में जुट गई।

शिवपुर दियर के पांडे का डेरा में शुक्रवार को राम लाल के यहां बारात आयी हुई थी। गाजे बाजे केसाथ बराती उत्साह में थे इसी बीच एक रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग की। गोली सीधे शिवपुरी दियर पांडे डेरा निवासी संजय यादव  के 12 वर्षीय पुत्र  वीर उर्फ पीयूष को लगी। परिजन उसे तत्काल ट्रामा सेंटर ले गये जहाँ चिकित्साको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 गोली चलते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते दरवाजे पर सन्नाटा छा गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया संजय वर्मा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की एक बारात में एक 10 वर्षीय बालक की हर्ष फायरिंग के दौरान मृत्यु हो गयी। हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। मौके पर फिल्ड युनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। मृतक के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Tags