• Today: September 19, 2026

Ballia: शिवरामपुर चट्टी पर हुआ 'कुल्हाड़ी' जंग, हड़कम्प

25 July, 2026
547

Ballia: शिवरामपुर चट्टी पर हुआ 'कुल्हाड़ी' जंग, हड़कम्प

बांसडीह (बलिया) क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर शुक्रवार की देर सायं शराब के नशा में पिंडहरा गांव निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश यादव तथा राजपुर गांव निवासी  ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय काशीनाथ बिंद के बीच विवाद  लहूलुहान जंग में तब्दील हो गया। रोहित पाण्डेय हत्याकांड में जमानत पर चल रहे ओमप्रकाश ने वाद विवाद के बाद आपा खो दिया और घर से कुल्हाड़ी लेकर काशीनाथ को सबक सिखाने पहुंच गया।  चट्टी पर ललकारते हुए काशीनाथ की गर्दन पर प्रहार करने की कोशिश की, मगर काशीनाथ ने  अपने को बचा लिया। काशीनाथ ने  धक्का दिया तो नशा में डगमगा रहा ओमप्रकाश ज़मीन पर गिर गया। काशीनाथ ने  कुल्हाड़ी छिनकर  ओमप्रकाश के सिर व गले को निशाना बनाकर कई हमले किए। सिर में गहरा जख्म लगते ही आरोपी वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।घटना के बाद  बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार राहगीर जान बचाकर भागने लगे। लहूलुहान पड़े युवक को पुलिस और परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर  स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे  वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया । एसआई अजय पाल ने बताया कि घटनास्थल पर शांति कायम है। फिलहाल पीड़ित या आरोपी पक्ष से कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Tags