• Today: May 03, 2026

Ballia: गंगा नदी में डूबे चार बच्चे, खोजबीन जारी

03 May, 2026
127

Ballia: गंगा नदी में डूबे चार बच्चे, खोजबीन जारी

बलिया । गंगा नदी के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग डूब गये। इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया। वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने में जुटी है, पर अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। 

फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़कियां डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए लोग नदी में कूदे। लेकिन बचाने के चक्कर में दो युवक भी डूब गये। हालांकि डूब रही चार में से दो युवतियों को बचा भी लिया गया। फिलहाल गंगा में डूबे अर्जुन चौहान (20) पुत्र मुरारी चौहान निवासी गाजीपुर (हाल मुकाम : कल्याणीपुर), अरुण चौहान (19) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर, हर्षिता चौहान (17)  पुत्री अजीत चौहान निवासी रामपुर भोज रतसड गड़वार, नन्दिता चौहान (14) पुत्री अजीत चौहान की तलाश जारी है।

Tags