• Today: September 19, 2026

Ballia: आपरेशन के दौरान एक और महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

26 March, 2026
286

Ballia: आपरेशन के दौरान एक और महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बलिया । हनुमानगंज क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित एक नर्सिंग होम में गुरूवार को आपरेशन के दौरान एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। जिसके परिजन नाराज हो गये। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जमकर हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के  सुलतानपुर गांव निवासी दीनबंधु राजभर की पत्नी कुसुम राजभर  को प्रसव के लिए बुधवार को जीराबस्ती स्थित निजी नर्सिंग होम में आशा बहू शकुंतला ने भर्ती कराया । रात करीब नौ बजे कुसुम का आपरेशन हुआ, लेकिन आपरेशन के तुरंत बाद हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर करने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही बालक व कुसुम की मौत हो गई। कुसुम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags