• Today: June 10, 2026

Ballia: भ्रष्टाचार पर हथौड़ा: प्रधान व दो सचिवों पर एफआईआर

10 June, 2026
178

Ballia: भ्रष्टाचार पर हथौड़ा: प्रधान व दो सचिवों पर एफआईआर 

बलिया। ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रधान एवं दो तत्कालीन ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों पर एफआईआर हुआ है।

विकास खण्ड सीयर के ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। जिनमें आरोप लगाया गया था कि प्रधान द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों के साथ मिलीभगत कर बिना कार्य कराए ही विभिन्न मदों से भुगतान कर दिया गया है।

शिकायत को गंभीरता को लेते हुए  जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सहायक निदेशक मत्स्य विभाग की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर जांच कराई। इसके अतिरिक्त उप लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत शिकायत के क्रम में पृथक रूप से जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा भी जांच करायी गई।

दोनों जांचों में यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम पंचायत में लगभग 15 लाख की धनराशि का भुगतान बिना कार्य कराए ही कर दिया गया था। जांच रिपोर्टों में तत्कालीन प्रधान एवं संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को  वित्तीय अनियमितता के लिए पूर्णतः उत्तरदायी पाया गया।

जांच निष्कर्षों के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर तत्कालीन प्रधान (वर्तमान प्रशासक) अनंत देव सिंह तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव उपेन्द्र एवं  मनोज कुमार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत थाना उभांव थाने में FIR दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी पृथक रूप से प्रारंभ की जा रही है।

जिला प्रशासन वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Tags