• Today: October 02, 2026

Ballia: मडुआ की लिट्टी पड़ी भारी, खाने से 12 से ज्यादा लोग बीमार, हड़कम्प

02 October, 2026
139

Ballia: मडुआ की लिट्टी पड़ी भारी, खाने से 12 से ज्यादा लोग बीमार, हड़कम्प

बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव में जिउतिया व्रत की परंपरा के तहत मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के कुछ देर बाद ही एक दर्जन से अधिक लोगों महिलाओं व।बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी-दस्त तो किसी को तेज चक्कर आने लगा। एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में सभी को बांसडीह सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर हालत वाले  मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह महिलाएं स्नान-ध्यान के बाद जिउतिया की तैयारी में सोनू वर्मा की दुकान से मडुआ का आटा खरीदकर घर लाई थीं। इसी आटे से लिट्टी व रोटी तैयार किया। परंपरा के अनुसार खाने के कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई घरों में बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने की स्थिति बन गई।

गांव के बीमार 26 वर्षीय पिंकी पत्नी पिंटू , 33 वर्षीय पुष्पा , 10 वर्षीय शिवम , 40 वर्षीय फूलमती, 36 वर्षीय सुनीता , नौ वर्षीय देवा, 32 वर्षीय सुमन, और 35 वर्षीय रंजिता वर्मा आदि हैं।

एक ही दुकान से खरीदे गए मडुआ के आटे को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।  बीमारी की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बांसडीह सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. वीरबहादुर ने बताया कि मरीजों में फूड प्वाइजनिंग की स्थिति सामने आई है।

Tags