• Today: October 03, 2026

Ballia: आलू व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हड़कम्प

03 October, 2026
113

Ballia: आलू व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हड़कम्प

बलिया। आलू बेचकर टैक्टर से एकमा से बलिया आ रहे आलू गाड़ी ट्रैक्टर मालिक व ड्राइवर पर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे गोली चला दी। गोली गाड़ी मालिक के जांघ में लगी और वह घायल हो गया। उसे सीएचसी बैरिया पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक इलाज करके जिला चिकित्सालय भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी बैरिया अलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बैरिया अन्तर्गत सुशील कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल जी शाह निवासी लीला छपरा वार्ड नंबर 4 थाना बैरिया ने चाँददियर पुलिसचौकी पर आकर सूचना दी कि उनके भाई बबलू कुमार गुप्ता व उनके ड्राइवर रितेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटका बैजू टोला सिताब दियर थाना रिवीलगंज जनपद सारण बिहार, ट्रैक्टर से आलू बेचकर एकमा से वापस आ रहे थे। माझी पुल के पास दो व्यक्ति बाइक से आए। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके ऊपर फायरिंग करने लगा जिससे बबलू कुमार गुप्ता के बाएं जांघ में गोली लगी । जिसको तत्काल CHC बैरिया पहुंचाया गया। वहाँ से डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान अरुण यादव पुत्र राजनाथ यादव, संदीप यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासीगण चाँद दियर थाना बैरिया जनपद बलिया के रूप में ड्राइवर रितेश यादव के द्वारा की गई है। परिजन से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें गठित कर नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है । 

Tags