लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हादसा, बुझ गया एकलौता चिराग
बेरुआरबारी (बलिया): मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रवलिया में युवकों ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। बुधवार की शाम करीब छह बजे युवक भक्ति गीतों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे। जुलूस नारायपुर-मैरीटार मार्ग पर मिश्रवलिया मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि इसी दौरान गांव निवासी द्वारिका राजभर (14) पुत्र जनार्दन राजभर अपने डेरे पर भोजन लेकर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में द्वारिका गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया।
आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण घायल किशोर को बांसडीह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान द्वारिका ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।
द्वारिका दो बहनों के बीच अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
Tags
Related News
Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll